सोनप्रयाग से लौट रही बोलोरो काकड़ागाड में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सभी सुरक्षित
1 min read14/05/2022 4:07 pm
हरीश गुसाईं / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुन्ड व काकडागाड के मध्य एक बोलेरो अनियन्त्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिसमें ड्राइवर सहित आठ लोग सवार थे। जिन्हें घायलावस्था में रिकवर कर दिया गया। यह तो गनीमत रही कि गाड़ी नदी में जाने से बच गई। अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर सभी घायलों को सड़क तक लाकर उन्हें 108 सेवा से सीएचसी अगस्त्यमुनि भिजवाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। घटना आज दोपहर लगभग 12.30 की बताई जा रही है जब बुलेरो सवारी गाडी न0 यूके11टीए 1438 सोनप्रयाग से रूद्रप्रयाग की ओर आ रही थी कि अचानक कुण्ड से आगे कुछ ही दूरी पर अनियन्त्रित होकर सड़क से 50 मी नीचे खाई में गिर गई। वहां से गुजर रहे किसी वाहन ने दुर्घटना की सूचना काकड़ागाड़ में लगे पुलिस बेरियर पर दी। तत्काल ही एसडीआरएफ के जवानों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया। जिसमें ऊखीमठ निवासी भरत पुष्पाण ने सहयोग किया। बोलेरो में करण सिंह पुत्र बलवीर सिह उम्र 30 वर्ष निवासी घाट चमोली ( चालक ),नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 निवासी नेपाल हाल भीरी रुद़प़याग, कुशाल सिंह चन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी पोखरी चमोली, शूरबीर पुत्र खजान सिंह उम़ 38 वर्ष निवासी तुनेठा मयाली रुद्र्ऱयाग, रायसिंह पुत्र राम सिह उम़ 42 वर्ष निवासी धार तौन्दला रुद़प़याग व दर्शन लाल पुत्र किरथू उम़ 52 वर्ष निवासी जगोठ रुद़प़याग सवार थे। चालक करण सिंह को साधारण खरोंच लगी थी। उसे वहीं पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य को एसडीआरएफ व भरत पुष्पवान निवासी किमाणा ऊखीमठ टैªकिंग गाईड व थाना पुलिस द्वारा खाई से निकालकर उपचार हेतु अगस्तमुनि अस्पताल भिजवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ विशाल एवं डॉ हेमा ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है कोई गम्भीर रुप से घायल नहीं है। नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा बाकी को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग के लिए रैफर कर दिया गया है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सोनप्रयाग से लौट रही बोलोरो काकड़ागाड में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सभी सुरक्षित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129