जैव पंचायत ही अब उत्तराखण्ड का भविष्य निर्धारित करेंगी- डा० वन्दना शिवा
1 min read22/05/2022 5:57 pm
नवधान्य संस्था द्वारा जैव विविधता दिवस पर एक जैव पंचायत का आयोजन किया गया। मणिगुह गांव में हुई इस जैव पंचायत में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोत एवं सम्पूर्ण जीवन सहित जल, जंगल एवं प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की।
Advertisement

इस अवसर पर वृक्षों को बचाने के लिए रक्षा सूत्र कार्यक्रम के लिए शपथ भी ली गई। पंचायत में वतौर मुख्य वक्ता प्रसिद्ध पर्यावरण विज्ञानी डॉ वन्दना शिवा ने लोगों से उत्तराखण्ड की जैव विविधता को बचाने और इस दिशा में सतत कार्य करने का आह्वान किया। उत्तराखण्ड में राज्य आन्दोलन की भावना के अनुरूप न तो नीतियां बन रही हैं और नहीं विकास को गति मिल पा रही है। सरकारें मात्र कुछ लोंगों के फायदे के लिए हमारे प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुन्ध दोहन करा रही है। कहा कि अब हमें स्वयं ही मन्दाकिनी नदी एवं इसके घटक गाड़ गधेरों के पर्यावरण को बचाने की दिशा में आगामी दस वर्षों की कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित करना होगा। अन्यथा हमें गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कहा कि जैव पंचायत ही अब उत्तराखण्ड का भविष्य निर्धारित करेंगी। केदारघाटी में नदी बचाओ आन्दोलन की सक्रिय सदस्य सुशीला भण्डारी ने कहा कि यहां की सरकारें देवभूमि को राक्षस भूमि में तब्दील कर रही हैं। उत्तराखण्ड में सैकड़ों बांधों का निर्माण किया जा रहा है। इनके लिए लाखों पेड़ों की बलि दी जा रही है। गोष्ठी को राजेन्द्र गोस्वामी, माधुरी नेगी, अनसूया मलासी, बुद्धि देवी, शशि देवी, बीएस करासी, विनोद रावत, मानवेन्द्र नेगी, गौरी दत्त मिश्रा, बीना देवी, विनीता आदि ने जैव पंचायत में विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। नवधान्य संस्था के चन्द्रशेखर भट्ट, जेपी खाली तथा प्रमोद किमोठी ने आगन्तुक अतिथियों को स्वागत एवं आभार प्रकट किया। संचालन राइका मणिगुह के प्रधानाचार्य गोबिन्द सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर राइका मणिगुह के छात्रों ने जैव विविधता संरक्षणपर पोस्टर, प्रदर्शनी, पर्यावरण संरक्षण पर नाटक व महिला समूह जगोठ, पुरोला व चकराता द्वारा गीत, झुमेलो गाये गये। कार्यक्रम स्थल पर पहाड़ों के पारम्परिक अनाज के बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जैव पंचायत ही अब उत्तराखण्ड का भविष्य निर्धारित करेंगी- डा० वन्दना शिवा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129