जानिए इस बार उत्तराखंड में कब होगी मानसून की दस्तक, कब मिलेगी गर्मी से राहत
1 min read30/05/2022 6:34 am
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो- मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की तारीख 21 जून है। लेकिन, पिछले पांच साल में मानसून सिर्फ एक बार समय से पहले पहुंचा है। इसके अलावा हर बार मानसून में एक से दो हफ्ते की देरी हुई है। गुरुवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है।
मानसून की मौजूदा रफ्तार देखते हुए इसके समय से 12 दिन पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। लेकिन, मौजूदा रफ्तार के कारण पांच दिन पहले मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। डॉ. आरके सिंह के मुताबिक पिछले साल 2021 में 18 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इसके अलावा 2020 में 03 जुलाई, 2019 में 03 जुलाई, 2018 में 28 जून और 2017 में भी 28 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इधर, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मई के दूसरे पखवाड़े में लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी रहेगा। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्री सतर्क रहें।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जानिए इस बार उत्तराखंड में कब होगी मानसून की दस्तक, कब मिलेगी गर्मी से राहत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129