दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो-  उत्तराखंड कलेक्ट्ररैैट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ जनपद शाखा रुद्रप्रयाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्व सम्मति से नयी कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में दिनेश चंद्र सिंह बिष्ट को संरक्षक और गोपाल अग्निहोत्री को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही सूर्य प्रकाश को महामंत्री, लीला सेमवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शंकर सिंह नेगी उपाध्यक्ष, राहुल रोड़ कोषाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश संगठन मंत्री, सुनील कुमार सम्प्रेक्षक एवं कंचन थपलियाल को सांस्कृतिक क्रीड़ा मंत्री बनाया गया है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को देवराज रौतैला मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डी एस बिष्ट द्वारा किया गया।

Featured Image