जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ योगाभ्यास
1 min read21/06/2022 6:24 pm
हरीश गुसाईं / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो। आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों संग बुजुर्गों ने भी योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। अगस्त्यमुनि स्थित खेल कार्यालय परिसर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित योगाभ्यास में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। विश्व व्यापी कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष बाद आज योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए आम और खास सभी में भारी उत्साह दिखा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया था। कार्यक्रम का काफी प्रचार प्रसार भी किया गया था। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस योगाभ्यास का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने कहा कि योग को अपनाकर बीमारियों को दूर रख सकते हैं। योग शरीर को फिट रखने का आसान तरीका है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ से जुड़ी सत्येश्वरी रौथाण ने बतौर योग प्रशिक्षक सभी को योगाभ्यास कराया। जबकि आरजू, सुनीता शाह तथा पुष्पा रावत ने सहयोगी की भूमिका निभाई। योगाभ्यास में प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ हेमा, डॉ पूजा, डॉ गीता, डॉ सौरव त्रिपाठी, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य, ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, फार्मासिस्ट सौरव बिष्ट, आलोक, भानु रावत, गंगाराम सन्तोषी, बीओ मनोज बजरियाल, वीरांगना महिला संगठन की अध्यक्ष माधुरी नेगी, सुधीर बर्त्वाल, राजस्व उपनिरीक्षक गुसाईं जी सहित केन्द्रीय विद्यालय के छात्र एवं छात्रायें उपस्थित रहे।
फोटो – खेल परिसर अगस्त्यमुनि में सामूहिक योगाभ्यास करते अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण।
वहीं चिल्ड्रन एकेडमी इण्टर कालेज अगस्त्यमुनि सहित कई विद्यालयों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। राजकीय महाविद्यालय रूद्रप्रयाग में विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजनकिया गया। प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ विक्रम वीर भारती के संयोजन में रूद्रप्रयाग संगम पर अलकनन्दा घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि योग धर्म नहीं बल्कि विज्ञान है। यह तन, मन और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की सहज युक्ति है। इस अवसर पर सभी ने सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डीएस चौहान सहित कई प्रध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहीं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ योगाभ्यास
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129