महिला से छेड़खानी के आरोपी को ऊखीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई जेल
1 min read24/06/2022 8:15 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो- ऊखीमठ में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले अभियुक्त को थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून 2022 को एक महिला द्वारा थाना ऊखीमठ पर शिकायत दी गयी कि एक युवक द्वारा उनके साथ छेड़खानी एवं मारपीट की गयी है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना ऊखीमठ में मु0अ0सं0 08/2022 धारा 354, 323 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही प्रारंभ हुई। प्रकरण महिला अपराध से सम्बन्धित एवं संवेदनशील होने के कारण तत्काल विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए ऊखीमठ पुलिस ने 24 जून 2022 को इस अपराध को करने वाले अभियुक्त सुभाष पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम फाफंज, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आज न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
महिला से छेड़खानी के आरोपी को ऊखीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुई जेल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129