दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो-  पहाड़ में दहशत का पर्याय बन चुका गुलदार आज सुबह खुद दहशतगर्दी का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊखीमठ में कूड़ा डंपिंग जोन के निकट एक गुलदार के घायल होकर गिरे जाने की सूचना मिली। स्थानीय निवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक रात्रि में भोजन की तलाश कर रहे गुलदार पर खूखाँर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे घायल होकर गुलदार कूड़ा डंपिंग जोन में गिर गया।अत्याधिक जख्मी होने के कारण बाद में गुलदार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया।

Featured Image

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछ्ले कुछ समय से ऊखीमठ नगर में खूखाँर आवारा कुत्तों की बड़ी दहशत छाई है। कई लोग इनसे घायल हो चुके है, इस बार इन्होंने गुलदार को भी नहीं छोड़ा है। स्थानीय निवासियों ने आवारा कुत्तों से बचाव की गुहार लगाई है।