हादसा: केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से अभी अभी हादसा, एक मौत तीन घायल
1 min read30/06/2022 12:33 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल / रुद्रप्रयाग ।। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के मध्य केदारनाथ यात्रा हेतु पैदल चल रहे यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा होने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड के मध्य केदारनाथ यात्रा हेतु पैदल चल रहे यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन व्यक्ति घायल हो गए। सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग द्वारा जिला आपातकालीन प्रचालन केंद्र को इस घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
गुरुवार सुबह हुई उक्त दुर्घटना में राजस्थान बांसवाड़ा निवासी जयंती लाल खेतरा उम्र-50 वर्ष की मृत्यु हो गई। इसके अलावा तीन व्यक्ति जिनमें मयूरी पत्नी धर्मेंद्र उम्र-30 वर्ष, अहमदाबाद गुजरात, अवन सिंह पुत्र मीर सिंह उम्र-59 वर्ष निवासी सुरहती, हरियाणा तथा विकास पुत्र वीरचंद्र उम्र-20 वर्ष नेपाल घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घायलों का स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग में उपचार चल रहा है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हादसा: केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से अभी अभी हादसा, एक मौत तीन घायल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129