Breking news : जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में बगावती तेवरों के बीच अध्यक्ष अमरदेई शाह का इस्तीफा
1 min read01/07/2022 10:04 pm
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो / रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में पिछले लंबे समय से अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ चल रहे बगावती तेवरों का आज पटाक्षेप हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने पारिवारिक व्यस्तता एवं अस्वस्थता का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पूर्व ही जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद कल जिला पंचायत सभागार में फ्लोर टेस्ट होना था, मगर उससे पहले ही आज जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिलाधकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
बता दें, जिले में लंबे समय से जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने का विषय चर्चाओं में था। बीते कुछ दिन पहले रात करीब करीब साढ़े आठ बजे 14 असंतुष्ट सदस्यों ने डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि इन बागी सदस्यों में गैर भाजपाई सदस्यों के साथ चार भाजपा के सदस्य भी शामिल थे। इनमें जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी सारी से सदस्य हैं और भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी हैं। वही जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट परकंडी से सदस्य हैं और महिला मोर्चा में जिला मंत्री के पद पर हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सतेरा वार्ड से भूपेन्द्र लाल व जिला पंचायत सदस्य खलियाण वार्ड से मंजू सेमवाल भाजपा अधिकृत प्रत्याशी रहे हैं। इसके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्य भीरी सुमंत तिवाड़ी, सिल्ला बमणगााँव से कुुलदीप सिंह कंडारी, त्रियुगीनारायण बबीता देवी, गुप्तकाशी गणेश तिवारी, कालीमठ विनोद राणा, स्यूर रेखा देवी, खलियाण कुसुम देवी, सुमाड़ी ज्योति देवी, कंडारा सुमन सिंह नेगी , खांकरा नरेन्द्र सिंह बिष्ट के भी अविश्वास प्रस्ताव में हस्ताक्षर शामिल थे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Breking news : जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में बगावती तेवरों के बीच अध्यक्ष अमरदेई शाह का इस्तीफा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129