उत्तराखंड: ‘अग्निवीर’ बनने के इच्छुक युवा ध्यान दें, रजिस्ट्रेन शुरू, अगस्त में होगी भर्ती, पढ़िए डिटेल
1 min read06/07/2022 12:22 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो – भारतीय सेना में बतौर ‘अग्निवीर’ भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना में भर्ती होने वाले युवा तैयार रहें। उत्तराखंड में भर्ती रैली अगले 90 दिन में होगी। अगस्त अंत या सितम्बर शुरू होते-होते भर्ती रैली की जाएगी। अग्निवीर भर्ती रैली 2022 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसके तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास और ट्रेड्समैन 8वीं पास के पदों पर भर्तियां होंगी. अग्निवीर भर्ती रैली 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भारतीय थल सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर करना है. अग्निवीर भर्ती रैली 2022 के लिए अप्लीकेशन विंडो 3 अगस्त तक खुली रहेगी.
उत्तराखंड में अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती लखनऊ में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर के माध्यम से की जाएगी। अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण एक जनवरी को शुरू होगा और यह बैच जुलाई में सेना में विधिवत शामिल हो जाएगा। सैन्य प्रबंधन दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर युवाओं को जागरूक भी करेगा।अग्निवीर योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। ऐसे में युवाओं के एक वर्ग के बीच जोश बढ़ने लगा है।
Advertisement

Advertisement

30 हजार रुपये से शुरू होगी सैलरी
अग्निवीरों की मासिक सैलरी 30 हजार रुपये से शुरू होगी। पहले साल में उन्हें इस आधार पर पैकेज तैयार किया जाएगा। इसमें अन्य निर्धारित अलाउंस को जोड़ा जाएगा। दूसरे साल में अग्निवीरों का पैकेज 33 हजार, तीसरे साल में 36,500 रुपये और चौथे साल में 40 हजार रुपये और अन्य अलाउंस दिए जाएंगे। चार की सेवा समाप्ति के बाद कॉरपस के 5.02 लाख रपुय के साथ 10.04 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इसमें अन्य ब्याज राशि को जोड़ा जाएगा। इसे सेवा निधि पैकेज के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलाव अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा।
Read Also This:
अग्निवीरों को चार साल की सेवा समाप्ति के बाद तीन महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सेवा निधि पैकेज का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट प्रदान कियया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा के बाद अग्निवीर बनता है तो इस अवधि को पूरा करने के बाद उसे 12वीं का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, असम राइफल में वरीयता
चार साल की सैन्य सेवा के बाद जो युवा कार्यमुक्त होंगे, उनका प्रोफाइल मजबूत बन जाएगा। इस अनुशासित व दक्ष युवा शक्ति को सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी में वरीयता मिलेगी।केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, असम राइफल के अलावा राज्य सरकारों ने भी पुलिस व अन्य भर्तियों में इन युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। ।
आइटीआइ के जरिये मिलेंगे दक्ष युवा
अग्निवीर को बारहवीं के समकक्ष प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं, बाहरवीं उत्तीर्ण करने के बाद आने वालों को क्रेडिट प्वाइंट या डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। सशस्त्र बलों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सेना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) के साथ भी बात कर रही है। आइटीआइ के जरिये तकनीकी रूप से दक्ष व कुशल युवा मिल पाएंगे।
महिलाएं भी बनेंगी अग्निवीर
अब से युवाओं की भर्ती अग्निपथ योजना से ही होगी। हालांकि मिलिट्री पुलिस में महिला सिपाही की भर्ती की प्रक्रिया में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताया कि अग्निपथ योजना पुरुष व महिला, दोनों के लिए है। आगे जरूरत के अनुसार महिला अग्निवीर की भर्ती की जाएगी।
कहा कि अभी भी हर साल तीनों सेनाओं से 60-70 हजार जवान सेवानिवृत्त होते हैं। वह समाज की बेहतरी में अपना योगदान दे रहे हैं। अग्निवीर भी अपनी दक्षता की बदौलत राष्ट्र निर्माण में मदद करेंगे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड: ‘अग्निवीर’ बनने के इच्छुक युवा ध्यान दें, रजिस्ट्रेन शुरू, अगस्त में होगी भर्ती, पढ़िए डिटेल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









