शानदार पहल : डीएम मयूर दीक्षित बैठे बस में, बच्चों संग खाया खाना
1 min read
14/07/20223:20 pm
लक्ष्मण सिंह नेगी / ऊखीमठ
एक ही बस में सवार होकर डीएम और अधिकारी पहुंचे जनता दरबार
पहली बार रुद्रप्रयाग में किसी जिलाधिकारी की ओर से की गई यह पहल
पहल से सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत हुई कम, अधिकारी समय पर भी पहुंचे जनता दरबार
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो – रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अभिनव पहल की है। डीएम स्वयं और जिले के सभी अधिकारियों के साथ बस में बैठकर एक दूरस्थ गांव में लगे शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचे। रुद्रप्रयाग मे किसी जिलाधिकारी की ओर से पहली बार ऐसी पहल की गई है। इससे पहले सभी अधिकारी अपने-अपने वाहनों से पहुंचते थे, जिससे सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत अधिक होती थी, लेकिन अब जिले में ऐसा नहीं होगा। जहां भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिये शिविर लगेंगे, वहां सभी अधिकारी बस के जरिये ही सफर करेंगे।
जनता की समस्याओं को सुनने के लिये अक्सर प्रशासन की ओर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इन जनता दरबारों में अक्सर देखा जाता है कि कई अधिकारी पहुंचते ही नहीं और जो अधिकारी पहुंचते भी हैं वह समय पर नहीं पहुंचते हैं। इस बीच सभी अधिकारी अपने वाहनों से पहुंचते हैं, जिससे वाहनों का जमावड़ा लग जाता है और सरकारी डीजल-पैट्रोल की भी अधिक खपत होती है, लेकिन रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई पहल की है। जिलाधिकारी स्वयं भी और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर जनता दरबार में क्ष पहुंचे। एक ही बस में सभी अधिकारियों के सवार होने से जहां सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत कम हुई, वहीं सभी अधिकारी भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिये पहुंचे। रुद्रप्रयाग में यह पहल पहली बार हुई है।
वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दूरस्थ गांवों में शिविर लगाये जाते हैं, जिसमें सभी अधिकारी अपने वाहनों से पहुंचते हैं। इससे समय भी और खर्चा भी ज्यादा होता है। एक ही बस में सवार होने से विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल भी होगा और सभी अधिकारी समय पर भी पहुंचेंगे। मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित जनता दरबार में पहुंचने से पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जूनियर हाई स्कूल पाली फापज में पठन – पाठन का जायजा लिया तथा नौनिहालो के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण कर विद्यालय में और अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के विद्यालय आगमन पर नौनिहालो ने जिलाधिकारी को पुष्ष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया! इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी यशवन्त सिंह चौधरी, रजनी भल्ला, देवानन्द गैरोला,पुष्पा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे!
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
शानदार पहल : डीएम मयूर दीक्षित बैठे बस में, बच्चों संग खाया खाना
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
लक्ष्मण सिंह नेगी / ऊखीमठ
एक ही बस में सवार होकर डीएम और अधिकारी पहुंचे जनता दरबार
पहली बार रुद्रप्रयाग में किसी जिलाधिकारी की ओर से की गई यह पहल
पहल से सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत हुई कम, अधिकारी समय पर भी पहुंचे जनता दरबार
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो - रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अभिनव पहल की है। डीएम स्वयं और जिले के सभी अधिकारियों के साथ बस में बैठकर
एक दूरस्थ गांव में लगे शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचे। रुद्रप्रयाग मे किसी जिलाधिकारी की ओर से पहली बार ऐसी पहल की गई है। इससे पहले सभी अधिकारी
अपने-अपने वाहनों से पहुंचते थे, जिससे सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत अधिक होती थी, लेकिन अब जिले में ऐसा नहीं होगा। जहां भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिये
शिविर लगेंगे, वहां सभी अधिकारी बस के जरिये ही सफर करेंगे।
जनता की समस्याओं को सुनने के लिये अक्सर प्रशासन की ओर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इन जनता दरबारों में अक्सर देखा
जाता है कि कई अधिकारी पहुंचते ही नहीं और जो अधिकारी पहुंचते भी हैं वह समय पर नहीं पहुंचते हैं। इस बीच सभी अधिकारी अपने वाहनों से पहुंचते हैं, जिससे वाहनों
का जमावड़ा लग जाता है और सरकारी डीजल-पैट्रोल की भी अधिक खपत होती है, लेकिन रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई पहल की है। जिलाधिकारी स्वयं भी और
सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर जनता दरबार में क्ष पहुंचे। एक ही बस में सभी अधिकारियों के सवार होने से जहां सरकारी डीजल-पैट्रोल की खपत कम
हुई, वहीं सभी अधिकारी भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिये पहुंचे। रुद्रप्रयाग में यह पहल पहली बार हुई है।
वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दूरस्थ गांवों में शिविर लगाये जाते हैं, जिसमें सभी अधिकारी
अपने वाहनों से पहुंचते हैं। इससे समय भी और खर्चा भी ज्यादा होता है। एक ही बस में सवार होने से विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल भी होगा और सभी अधिकारी
समय पर भी पहुंचेंगे। मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित जनता दरबार में पहुंचने से पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जूनियर हाई स्कूल पाली फापज में पठन -
पाठन का जायजा लिया तथा नौनिहालो के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण कर विद्यालय में और अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के विद्यालय आगमन पर नौनिहालो ने जिलाधिकारी को पुष्ष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया! इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,जिला
शिक्षा अधिकारी यशवन्त सिंह चौधरी, रजनी भल्ला, देवानन्द गैरोला,पुष्पा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे!