खुशखबरी: उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी परीक्षा में रूद्रप्रयाग की सुमन भट्ट बनी टाॅपर
1 min read21/07/2022 5:29 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि / दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा 2021 के अन्तर्गत अंतिम परीक्षा परिणाम के आज घोषित कर दिया गया है। वरीयता सूची में रुद्रप्रयाग जिले की निवासी सुमन भट्ट ने उत्तराखंड में टाॅप किया है। सुमन मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक की ग्राम पंचायत मुन्नादेवल निवासी है। बचपन से विलक्षण प्रतिभा की धनी सुमन के पिता प्रकाश चंद्र भट्ट के असमय निधन के बाद जीवन संघर्ष और भविष्य की चुनौतियों ने सुमन की मनोबल को कभी नहीं किया। माँ सुबोधनी भट्ट और भाई योगेश भट्ट के निरन्तर प्रोत्साहन ने आज उन्हें सफलता के मुकाम पर पहुँचा दिया है। सुमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ अपने गुरूजनों को दिया है। सुमन का कहना है कि जीवन में दुख परेशानियाँ हमेशा आती जाती रहती है लेकिन लक्ष्य पाने के लिए दृढ़ संकल्प लेना पड़ता है।
सुमन की सफलता पर मुन्नादेवल गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मैठाणी ने बताया की सुमन की सफलता ने आज मुन्नादेवल गाँव के साथ संपूर्ण बड़मा पट्टी का नाम रोशन कर दिया है। उनकी सफलता पर श्री मुन्नादेवल मंदिर समिति के सचिव गोविन्द प्रसाद मैठाणी, बड़मा विकास समिति के अध्यक्ष काली चरण रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र बुटोला, सामाजिक कार्यकर्ता जीतपाल सिंह बुटोला, देवी प्रसाद भट्ट, उम्मेद सिंह रौथाण, लोकगायक सुमानसिंह रौथाण, प्रधान उत्तर्सू बड़मा संदीप रावत, बुद्धि सिंह रौथाण समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दस्तक पोर्टल परिवार की ओर से होनहार बिटिया सुमन को ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खुशखबरी: उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी परीक्षा में रूद्रप्रयाग की सुमन भट्ट बनी टाॅपर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129