दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल -  आठ गांव तीन सौ साठ तीर्थ पुरोहित समाज की आराध्य फेगू दुर्गा देवी केदार पुरी तीर्थ भ्रमण के पश्चात सीतापुर, रामपुर आदि गांवों का भ्रमण कर गुप्तकाशी क्षेत्र की आराध्य मां त्रिपुर सुंदरी ललिता देवी के नाला गांव स्थित मंदिर पहुंच कर सेवा भेंट लगाई। यहां फेगू दुर्गा देवी को मां ललिता माई के प्रांगण में स्थित झूले में झूलाया गया। इसके पश्चात बुधवार को भगवती फेगू दुर्गा देवी ने गुप्तकाशी के विश्वप्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में जाकर भगवान विश्वनाथ को सेवा

Featured Image

भेंट लगाई। इस अदभुत मिलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक, तीर्थ यात्री भी पहुंचे। गुप्तकाशी क्षेत्र के भ्रमण के उपरांत देवी, ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शनों को जायेगी। बता दें कि फेगू दुर्गा देवी आठ गांव तीन सौ साठ तीर्थ पुरोहित समाज के कुल आराध्य देवी है जो प्रत्येक छः साल के अंतराल के बाद अन्नकूट पर्व के अवसर पर बाबा केदार से मिलने पहुंचती है। शिव शक्ति के अद्भुत दिव्य भव्य मिलन को देखने बड़ी संख्या में इस देवरा यात्रा में शामिल होते है। इस संपूर्ण यात्रा की जिम्मेदारी फेगू दुर्गा देवी मंदिर समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, मठपति दौलत सिंह दुमागा, संयोजक राजेन्द्र सिंह नेगी, सचिव भारत भूषण भंडारी, उपाध्यक्ष शिवानन्द सेमवाल के साथ आठ गांव तीन सौ साठ तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों की है। देवरा में शिव प्रसाद शुक्ला, सुरेन्द्र प्रसाद पुरोहित, पुजारी राजन सेमवाल, संतोष सेमवाल, हरीश शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पंकज बगवाड़ी, अजय जुगरान, दुर्गेश रूवाड़ी, शिशुपाल दुमागा, मोहन रूवाड़ी, जीत सिंह रावत, प्रदीप सजवाण, राजीव नेगी, सुनील नेगी समेत 80 से भी अधिक भक्त नंगे पांव देवरा यात्रा कर रहे है।