देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर सियासी हलकों में उछाल ला दिया है। उनकी नयी टीम में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ मंत्री, एक कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, विभाग प्रभारी और मोर्चों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। भट्ट ने चुनावों में पार्टी को मनमाफिक समर्थन देने वाले नेताओं का पूरा ख्याल रखा है। इस टीम मैनेजमेंट में केन्द्रीय नेतृत्व और सीएम धामी के खास लोगों को भी का पूरा ख्याल रखा गया है। उत्तराखंड बीजेपी की टीम में जिन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उनमें पीएम मोदी की पसंदीदा केदारनाथ सीट पर पूर्व विधायक रह चुकी आशा नौटियाल को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही शशांक रावत को युवा

Featured Image

मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शशांक पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व. बची सिंह रावत के बेटे हैं। वहीं किसान मोर्चे में जोगेंद्र पुंडीर, अनुसूचित जाति मोर्चे में समीर आर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चे में राकेश राणा, अल्पसंख्यक मोर्चे में इंतजार हुसैन, ओबीसी मोर्चे में राकेश गिरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बीजेपी की नई टीम में पुनीत मित्तल कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष होंगे। प्रदेश मंत्री का जिम्मा मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकस शर्मा को दिया गया है। कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव और मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर बरकरार रखा गया है। पुष्कर काला और ऋषि कंडवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, अनिल शाही, रमेश गड़िया को विभाग प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। नड्डा ने निभाया वायदा केदारनाथ विधानसभा में अगस्त्यमुनि की चुनावी रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंच से पूर्व में चुनाव लड़ चुकी आशा नौटियाल को सहयोग देने के लिए कहा था। जिसके लिए पार्टी भविष्य में उनका पूरा ख्याल रखेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से आशा नौटियाल को दायित्व मिलने के कयास लगाए जा रहे थे।  प्रदेश बीजेपी की नई टीम में जगह मिलने पर केदारनाथ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल छाया है।