दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो -  निजी होटल में खुलेआम शराब पीना रूद्रप्रयाग जिले के दो लोगों को तब महंगा पड़ा जब पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार विगत दिनों पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली गयी थी। जिसमें कस्बों या बाजारों में रात्रि के समय लोगों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाया की शिकायतों पर सख्ती दिखाने को कहा गया। दरअसल शराबियों द्वारा सांयकाल में किसी भी होटल में बैठकर शराब पी जाती है, जिसके बाद अक्सर उनके द्वारा आपस में लड़़ झगड़़कर हुड़़दंग मचाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जाता है। हालांकि कई बार स्थानीय लोगों की शिकायतों पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर माहौल को ठीक कर लिया जाता है, परन्तु ऐसी स्थिति क्यों आ रही है? इसकी तह तक जाने पर

Featured Image

पता चलता है कि, बाजारों, कस्बों में कुछ होटल संचालकों द्वारा अपने धन्धे की आ़ड़़ में शराबियों को शराब पीने की अनुमति दी जाती है। अक्सर होटलों व ढाबों पर लिखा होता है कि यहां पर शराब पीना सख्त मना है। लेकिन शराबी हमेशा इसकी अनदेखी करते है। वहीं अब पुलिस ने इन मामलों में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार देर रात सुमेरपुर में चेकिंग के दौरान कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा दो होटल संचालकों अरविन्द सिंह पुत्र मातबर सिंह निवासी सुमेरपुर, थाना व जिला रुद्रप्रयाग और राजवीर सिंह पुत्र श्री गुमान सिंह निवासी रतूड़ा, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को होटलों में शराब पिलाते हुए पकड़ लिया गया और तत्काल उनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग एवं आपराधिक गतिविधियों के संचालन होने के दृष्टिगत छापेमारी की कार्यवाही निरन्तर जारी रखी जायेगी। अतः ऐसा कोई भी कृत्य न करें, जो कि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करे। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सभी से अपील है कि, आपके द्वारा जो भी व्यवसाय किया जा रहा है, उस व्यवसाय के साथ आपराधिक कृत्य करने पर पुलिस के स्तर से कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।