दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो / केदारनाथ  )-  केदारनाथ क्षेत्र में विगत दिनों से हुई बारिश ने ऊंची चोटियों पर बर्फ़ की चादर ओढ़ ली है। वहीं तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इधर गुरुवार (22 सितंबर) को केदारनाथ मंदिर परिसर से करीब तीन से चार कि.मी. दूर स्थित पहाड़ी पर आंशिक हिम-स्खलन होने की खबर है। हालांकि इससे किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हिमस्खलन आंशिक था जिससे जानमाल की किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है और न ही मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के जल स्तर में किसी तरह की वृद्धि हुई है। उक्त घटना को देखते हुए धाम में तैनात एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, डीडीआरएफ व यात्रा मैनेजमेंट फोर्स को सतर्कता बरतने के साथ ही निरंतर हिमालयी चोटियों व नदियों के जल स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश

Featured Image

दिए गए हैं। बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन को उक्त हिम-स्खलन के अध्ययन करने हेतु शासन स्तर से टीम गठन करने के लिए पत्र लिखा गया है।