दुखद: बाबा केदार के दर पर रूठ गयी नियति, पलभर में खत्म हुई 7 जिदंगी, SDRF, पुलिस ने बरामद किए शव
1 min read18/10/2022 4:52 pm
दीपक बेंजवाल/ केदारनाथ –
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल ब्यूरो- बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जिदंगी मौसम की मार से पलभर में ही समाप्त हो गई। गुजरात की पूर्वा, क्रुति, ऊर्वी जो अभी महज 25 से 30 साल की थी बड़े उत्साह के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनो के लिए आई थी। हादसे से कुछ समय पहले ही बाबा केदारनाथ के दर पर मत्था टेक इन्होने जीवन की इच्छाओं को पूरा करने की मन्नत मांगी थी। लेकिन नियति मे सिर्फ बाबा केदारनाथ के दर्शन का सुख भर लिखा था।
मंगलवार दोपहर केदारनाथ श्रद्धालुओं का एक हैलीकाॅप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हैलीकाॅप्टर में पायलट समेत 07 लोग सवार थे जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग णनंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार को करीब 11ः45 बजे सोनू बिष्ट द्वारा आपातकाली परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को फोन कर देवदर्शनी (गरुड़चट्टी) के पास हैलीकाॅप्टर के क्रैश होकर दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही निकटवर्ती सेक्टर अधिकारी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन, डीडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों हेतु पहुंची। प्रथम दृष्टया हैली क्रैश का कारण अचानक मौसम खराब होना प्रतीत हो रहा है।
Read Also This:
मृतकों का विवरण
- 1 अनिल सिंह, पायलट उम्र-57 निवासी महाराष्ट।
- 2. पूर्वा रामानुज, उम्र- 26 वर्ष निवासी गुजरात।
- 3. क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष निवासी गुजरात।
- 4. ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष निवासी गुजरात।
- 5. सुजाता उम्र- 56 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
- 6. प्रेम कुमार उम्र- 63 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
- 7. कला उम्र- 60 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
दुखद: बाबा केदार के दर पर रूठ गयी नियति, पलभर में खत्म हुई 7 जिदंगी, SDRF, पुलिस ने बरामद किए शव
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129