दस्तक पहाड न्यूज पोर्टल /रुद्रप्रयाग -  राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग के उप निर्वाचन हेतु निर्धारित तिथि (20 अक्टूबर, 2022) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के उप निर्वाचन-2022 हेतु 20 अक्टूबर, 2022 की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के निर्देश पर 20 अक्टूबर के स्थान पर 28 अक्टूबर, 2022 को पूर्व में निर्धारित समयानुसार उप निर्वाचन संबंधी मतदान/मतगणना के कार्य संपन्न कराए जाएंगे।

Featured Image