इगास-बग्वाल पर उत्तराखंड में छुट्टी, CM धामी बोले- ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला’
1 min read25/10/2022 7:38 pm
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज – ”आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला. लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च. ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।” गढ़वाली भाषा में ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक है। इसलिए सबकी कोशिश होनी चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, यही उद्देश्य है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की है। उत्तराखंड में बूढ़ी दीवाली यानी इगास पर्व पर राजकीय अवकाश रहेगा। उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। वहीं, यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
इगास-बग्वाल पर उत्तराखंड में छुट्टी, CM धामी बोले- ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला’
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129