रूद्रप्रयाग की प्रीति पर उत्तराखंड को गर्व, साइकिल से केदारनाथ पहुंचकर रचा इतिहास
1 min read26/10/2022 1:38 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड़ न्यूज- बेटा-बेटी का फ़र्क मिटा आज पहाड़ की बेटी ने देखो ये इतिहास रचा। रिस्पेक्ट टू गॉड इवेंट के जरिए पहाड़ की एक होनहार और जोशीली बेटी प्रीति ने 4 दिन में हरिद्वार से केदारनाथ तक की यात्रा साइकिल से कर रिकॉर्ड बना दिया है। इस तरह हरिद्वार से केदारनाथ पहुँचने वाली प्रीति पहाड़ की पहली बेटी है। जिस पर आज रूद्रप्रयाग जनपद समेत पूरे उत्तराखंड को गर्व हो रहा है।
Advertisement

Read Also This:
प्रीति जनपद रूद्रप्रयाग में ग्राम तेवड़ी सेम, पोस्ट चंद्रनगर की निवासी है। प्रीति के पिता शहीद स्व0 श्री राजपाल सिंह वर्ष 2002 में आतंकवादियों से लड़ते हुए जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर दिया फिर भी प्रीति ने कभी खुद को कमजोर होने नहीं दिया। माँ भागीरथी देवी भी लगातार बेटी की हौसलाफजाई करती रही। प्रीति कुछ बेहतर कर नाम रोशन करना चाहती थी इसलिए बचपन से ही खेलकूद के साथ, बाइकिंग, माउंटेन और साइकिलिंग में खुद को निखारने लगी। अगस्त्यमुनि से शिक्षा प्राप्ति के दौरान 2015 में बॉक्सिंग स्टेट खेल चुकी प्रीति ने 2016 में पर्वतारोहण में बेसिक कोर्स किया। जिसके बाद से वो कई चोटियों पर पर्वतारोहण कर चुकी है। वर्ष 2017 ने यूथ फाउंडेशन में बतौर इंस्ट्रक्टर बनकर लड़कियों को प्रशिक्षित किया। पुनः 2018 में पर्वतारोहण (ए ग्रेड) का एक उन्नत कोर्स कर डीकेडी से 5670 मीटर तक की चढ़ाई भी की। 2019 में एक स्की कोर्स किया जिसमें दूसरा स्थान मिला और A Grade प्राप्त किया। 2022 में पर्वतारोहण में बचाव पाठ्यक्रम करने के बाद से लगातार विभिन्न इंवेटों के जरिए अपने को स्थापित करने में जुटी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग की प्रीति पर उत्तराखंड को गर्व, साइकिल से केदारनाथ पहुंचकर रचा इतिहास
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129