अगस्त्यमुनि पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के 5 लाख ₹ मिले वापस, जमकर हो रही है तारीफ
1 min read
27/10/20229:54 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल- पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को लेकर चलाए जा रहे तमाम जागरूकता अभियानों के बाद भी अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग भी शातिर साइबर ठगों की झांसे में आ रहे है। ताजा मामला रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र का है जहाँ इंटर कालेज के एक प्रधानाचार्य को साइबर ठगों ने पाँच लाख का चूना लगा दिया। हालांकि जनपद रुद्रप्रयाग की पुलिस साइबर सैल एवं थाना अगस्त्यमुनि पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को पॉच लाख रुपये वापस मिल गए।
प्राप्त घटनाक्रम के अनुसार लक्ष्मी दत्त भट्ट निवासी ग्राम कण्डारा, अगस्तमुनि (हाल प्रधानाचार्य रा0इ0का0 बसुकेदार) को बीते 18 अक्टूबर को एक एस0एम0एस0 प्राप्त हुआ जिसमें कि उनके योनो एप को 24 घंटे के अन्दर केवाईसी अपडेट किये जाने हेतु लिंक दिया गया। इनके द्वारा इस लिंक पर क्लिक किया गया, जिस पर इनको योनो एप के जैसे रजिस्ट्रेशन करने का पेज खुला। जिस पर इनके द्वारा अपने मोबाइल नम्बर खाते एवं कार्ड से सम्बन्धित जानकारी डाली गयी जिसके तुरन्त बाद इनको एक कॉल आयी एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने को एस0बी0आई का कार्मिक बताकर व झांसा देकर अलग-अलग बार ओ0टी0पी0 मांग लिया गया। शातिर सख्श ने इनको जो भी मैसेज आये थे, डिलीट करने को कहा। इस बीच इनके खाते से 5 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गयी। अब जब तक ये कुछ समझ पाते साइबर ठग अपने काम को अंजाम दे चुके थे। इनके द्वारा इस सम्बन्ध में आनन फानन में नजदीकी पुलिस थाना अगस्त्यमुनि पर शिकायत की गयी। जिस पर इनकी शिकायत को साइबर सैल को फारवर्ड कर आवश्यक सहायता की गयी। साईबर सैल द्वारा सम्बन्धित वॉलेट एवं मर्जेन्ट से पत्राचार कर तत्काल शिकायतकर्ता के 5 लाख रुपये रिंफड करा दिये गये हैं। साइबर सैल और अगस्त्यमुनि पुलिस की इस सक्रियता की जमकर तारीफ भी हो रही है।
अगस्त्यमुनि पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के 5 लाख ₹ मिले वापस, जमकर हो रही है तारीफ
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल- पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को लेकर चलाए जा रहे तमाम जागरूकता अभियानों के बाद भी अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग भी शातिर साइबर ठगों
की झांसे में आ रहे है। ताजा मामला रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र का है जहाँ इंटर कालेज के एक प्रधानाचार्य को साइबर ठगों ने पाँच लाख का चूना लगा
दिया। हालांकि जनपद रुद्रप्रयाग की पुलिस साइबर सैल एवं थाना अगस्त्यमुनि पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को पॉच लाख रुपये वापस मिल
गए।
प्राप्त घटनाक्रम के अनुसार लक्ष्मी दत्त भट्ट निवासी ग्राम कण्डारा, अगस्तमुनि (हाल प्रधानाचार्य रा0इ0का0 बसुकेदार) को बीते 18 अक्टूबर को एक एस0एम0एस0
प्राप्त हुआ जिसमें कि उनके योनो एप को 24 घंटे के अन्दर केवाईसी अपडेट किये जाने हेतु लिंक दिया गया। इनके द्वारा इस लिंक पर क्लिक किया गया, जिस पर इनको योनो
एप के जैसे रजिस्ट्रेशन करने का पेज खुला। जिस पर इनके द्वारा अपने मोबाइल नम्बर खाते एवं कार्ड से सम्बन्धित जानकारी डाली गयी जिसके तुरन्त बाद इनको एक कॉल
आयी एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने को एस0बी0आई का कार्मिक बताकर व झांसा देकर अलग-अलग बार ओ0टी0पी0 मांग लिया गया। शातिर सख्श ने इनको जो भी मैसेज आये थे, डिलीट
करने को कहा। इस बीच इनके खाते से 5 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गयी। अब जब तक ये कुछ समझ पाते साइबर ठग अपने काम को अंजाम दे चुके थे। इनके द्वारा इस सम्बन्ध
में आनन फानन में नजदीकी पुलिस थाना अगस्त्यमुनि पर शिकायत की गयी। जिस पर इनकी शिकायत को साइबर सैल को फारवर्ड कर आवश्यक सहायता की गयी। साईबर सैल द्वारा
सम्बन्धित वॉलेट एवं मर्जेन्ट से पत्राचार कर तत्काल शिकायतकर्ता के 5 लाख रुपये रिंफड करा दिये गये हैं। साइबर सैल और अगस्त्यमुनि पुलिस की इस सक्रियता की
जमकर तारीफ भी हो रही है।