दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में इस बार रिकार्डतोड़ यात्री उमड़े। कोविड के बाद लगभग तीन साल से यात्रा बेहद धीमी रही थी, आलम ये था कि जो व्यवसायी यात्रामार्ग पर बैठे वो लागत मूल्य तक नहीं निकाल पाए वही घोड़े खच्चर मालिकों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा था, लेकिन इस बार कई यात्रा ने पुराने सारे नुकसान की भरपाई कर दी है। केदारनाथ धाम की यात्रा में इस बार कई नए रिकॉर्ड बने हैं। यहां अभी तक 15.55 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वही अकेले घोड़ेवालों ने 1.09 अरब का कारोबार किया है। इससे उन्होंने 1.01 अरब रुपये कमाए हैं। वहीं, हेली कंपनियों ने किया 75 करोड़ का कारोबार किया। लगभग 1.5 लाख तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। डंडी कंडी से भी लगभग 86 लाख की हुई कमाई।

Featured Image

इस साल 6 मई को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खोले गए। पहले ही दिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। बुधवार को कपाट बंद होने के एक दिन पहले 15,55,543 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ के लिए करीब 17 किमी की पैदल दूरी तय हरनी होती है। यात्रा का सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 4302 घोड़ा मालिकों के कुल 8644 घोड़े खच्चर पंजीकृत किए थे। घोड़े खच्चरों से 5.34 लाख तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। डंडी कंडी से 86.56 लाख की कमाई जिला पंचायत यात्रियों की सुविधा के लिए केदारनाथ आने-जाने के लिए डंडी-कंडी भी उपलब्ध करवाता है। 39664 यात्रियों ने डंडी-कंडी में बैठकर यात्रा की। इससे कुल 86 लाख 76 हजार 300 रुपये की कमाई हुई।