Alert : रूद्रप्रयाग में ठगी का शिकार बनी महिला, आखिर शांत पहाड़ों में क्यों पनप रहा अपराध ?
1 min read02/11/2022 9:31 pm
दीपक बेंजवाल / रूद्रप्रयाग
दस्तक पहाड़ न्यूज – शांत पहाड़ अब शातिर ठगों के निशानों पर है, आए दिन आए बढ़ रही ठगी की वारदातों ने भोले-भाले पहाड़ियों को चिन्ताओं में डाल दिया है। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते वारदातों पर हो रही कार्यवाई से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। ताजा मामला रूद्रप्रयाग बाजार का है जहाँ 17 अक्टूबर 2022 को एक महिला के साथ एटीएम ठगी की घटना हुई थी, हुआ यूं था कि, उक्त महिला एटीएम से पैसे निकालने हेतु गयी थी, उसी एटीएम में ठगी के इरादे से कुछ युवक भी आ गये थे, जिनके द्वारा शातिराना अन्दाज में उक्त महिला का एटीएम बदल लिया गया था। यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गयी थी। इन अभियुक्तों द्वारा बाद में इस महिला से सम्बन्धित खाते से कुल 135000 (एक लाख पैंतीस हजार रुपए) की धनराशि भी निकाल ली गयी थी। इस सम्बन्ध में ठगी की पीड़िता महिला श्रीमती मीना देवी पत्नी श्री राजेश निवासी मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग की शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 40/2022 धारा 420 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग के निर्देश के पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस एवं जनपदीय एसओजी एवं साइबर सैल की संयुक्त टीम जिसमें उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, सतेन्द्र नेगी, आरक्षी राकेश रावत और रविन्द्र सिंह द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी की मदद से घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ बिन्दर पुत्र डोकल निवासी ग्राम डाटा, हांसी, जनपद हिसार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में शामिल अन्य 03 अभियुक्तों की जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से धरपकड़ जारी है। इधर गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से कुछ धनराशि की बरामदगी हुई है, जिस पर अभियोग में भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आज न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है
Advertisement

Advertisement

अपील – जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि, न केवल अपने एटीएम का पासवर्ड या उसकी सीवीवी (एटीएम के पीछे लिखे 03 अंकीय कोड) किसी को देना है, अपितु एटीएम का प्रयोग करते समय अन्जान लोगों से भी मदद नहीं लेनी है। यदि एटीएम का प्रयोग करना नहीं आता है तो इस कार्य को सीखने हेतु अपने घर के किसी सदस्य की मदद अवश्य लें, एकाध बार उनके साथ ही एटीएम जाकर पैसे निकालना सीखें। कई बार यदि आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बाद भी पैसे नहीं निकल रहे हैं तो अनावश्यक किसी अन्जान से तो मदद बिल्कुल भी न लें। अपने परिचितों से ही मदद लें या फिर अपने बैंक में जाकर पैसों की निकासी करें। आपकी सतर्कता ही आपके पैसों को लुटने से बचा सकती है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Alert : रूद्रप्रयाग में ठगी का शिकार बनी महिला, आखिर शांत पहाड़ों में क्यों पनप रहा अपराध ?
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129