भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार पहुँचे रूद्रप्रयाग, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक
1 min read18/11/2022 2:29 am
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग ।।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा की संगठन की रीति – नीति के अनुसार ही संगठन को मजबूत करने का कार्य करें ,साथ ही उन्होंने आगे होने वाले दिल्ली के नगर निगम के चुनाव मे कार्यकर्ताओं से सहयोग करने के लिए कहा क्योोंकि गढ़वाल क्षेत्र से भी कई लोग दिल्ली में रहते है । उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन के कार्यों में लगाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा । जिससे संगठन का काम लगातार चलता रहे । बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों को भी सक्रिय किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को समाज से जुड़े सामाजिक कार्यों एवं धार्मिक गतिविधियों से भी एक मिशन के तहत लगकर जन जागरूकता अभियान चलाना है।
Advertisement

Advertisement

जिला अध्यक्ष महाबीर सिंह पंवार ने संगठन महामंत्री का शॉल ओढ़ाकर श्री केदारनाथ जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल , अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह , पूर्व जिला अध्यक्ष बाचस्पति सेमवाल , प्रदेश महिला मोर्चा पूर्व महामंत्री सरला खंडूरी ,जिला मंत्री सुनील नौटियाल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी ,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कपरवान , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ,सुरेंद्र जोशी ,गंभीर बिष्ट सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ने किया ।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार पहुँचे रूद्रप्रयाग, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129