राशिसं रूद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष पर नरेश भट्ट, महामंत्री पद पर आलोक रौथाण विजयी
1 min read19/11/2022 12:44 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक न्यूज ब्यूरो। राजकीय शिक्षक संघ शाखा रूद्रप्रयाग के चुनाव में नरेश भट्ट जिलाध्यक्ष व आलोक रौथाण जिला महामंत्री बने। राशिसं रूद्रप्रयाग का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ सम्पन्न हो गये। अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक खण्ड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत, चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य मणिगूह शिवलाल आर्य, प्रधानाचार्य मक्कू अवतार सिंह राणा, प्रधानाचार्य चन्द्रनगर सुरेन्द्र सिंह रावत तथा प्रधानाचार्य रामाश्रम गजपाल सिंह जगवाण की देखरेख एवं मण्डलीय अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह रावत, महामंत्री डॉ हेमन्त पैन्यूली तथा उपाध्यक्ष बृजेश पंवार के संयोजन में चुनाव सम्पन्न कराये गये। प्रातः नौ बजे से एक बजे तक मतदान हुआ। जिसमें कुल 1048 मतों के सापेक्ष 995 ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। अपराह्न 2 बजे से हुई मतगणना देर सांय तक चली। मतगणना के लिए दो कक्षों में दो टेबल लगाई गई थी। प्रत्येक टेबल पर पांच चक्र की गणना की गई। सांय सात बजे अन्तिम परिणाम घोषित किए गये। जिसमें अध्यक्ष पद पर नरेश भट्ट को 403 मत, पंकज भट्ट को 303 तथा मोहनचन्द्र बर्त्वाल को 285 मत मिले। नरेश भट्ट 100 मतों से विजयी घोषित किए गये। उपाध्यक्ष पद पर शीशपाल पंवार(549) ने अपने प्रतिद्वन्दी संरेश रौथाण (433) को 116 मतों से हराया। महांमत्री पद पर आलोक रौथाण (538) ने अपने निकट तम प्रतिद्वन्दी को रणवीर पंवार (238) को 300 मतों से करारी शिकस्त दी। तीसरे प्रत्याशी वीरेन्द्र बिष्ट को 209 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर ललिता रौतेला (611) ने अपने प्रतिद्वन्दी रीना बागड़ी (345) को 266 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर दीपक नेगी (538) ने उमेश गार्ग्य (447) को 91 मतों से हराया। जबकि संगठन मंत्री सरोप सिंह, आय व्यय निरीक्षक शिवलाल वैरवाण तथा महिला संयुक्त मंत्री कुसुम भट्ट एवं संगठन मंत्री विमला राणा निर्विरोध निवार्चित घोषित किए गये। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मण्डलीय महांमत्र डॉ हेमन्त पैन्यूली द्वारा शपथ दिलवाई गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आपसी समन्वय एवं सबके सहयोग से शिक्षकों की लम्बित प्रकरणों को सुलझाने का आश्वासन दिया। निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष आनन्द जगवाण एवं महामंत्री पंकज भट्ट ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सभी शिक्षकों को निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने पर आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं मौजूद रहीं।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
राशिसं रूद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष पर नरेश भट्ट, महामंत्री पद पर आलोक रौथाण विजयी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129