दस्तक पहाड न्यूज/ टिहरी - सात समुद्र पार से प्रेम की ऐसी लगन लगी की अमेरिका की लड़की उत्तराखंड के एक छोटे गांव में शादी रचाने आ पहुँची।दरअसल अमेरिका की एक डाक्टर को उत्तराखंड का युवक पसंद आ गया। फिर क्या था अमेरिकी युवती ने टिहरी के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए। इस शादी के चर्चांए पूरे क्षेत्र में है।इससे पहले अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी के लिए 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। विकास के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक

Featured Image

संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी। वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। अब यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।