केदारघाटी की बेटी स्मिता मैठाणी को उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान
1 min read27/11/2022 1:56 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग – केदार घाटी के मक्कूमठ गांव की युवा कवियत्री स्मिता मैठाणी भट्ट को साहित्य शिरोमणि सम्मान मिला है। रुद्रपुर नगर निगम सभागार में 19 नवंबर को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) ने वार्षिक उत्तराखंड काव्य महोत्सव का आयोजन किया जिसमें देशभर के 300 से अधिक साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। काव्य महोत्सव में लेखिका स्मिता को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी और संरक्षक पंकज शर्मा ने सम्मानित किया। स्मिता ने बताया कि पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 207 घंटे का कार्यक्रम आयोजित करवाया था जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। इसी वर्ष 21 अगस्त से 5 सितंबर तक 370 घंटे का अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन करवाया गया था जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियों ने सहभागिता की थी जो विश्व रिकॉर्ड के रूप में इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
स्मिता मैठाणी लंबे समय से हिन्दी गढ़वाली साहित्य में लगातार साहित्य सृजन कर रही है। पत्र पत्रिकाओं के साथ विभिन्न साहित्यिक मंचों, कवि सम्मेलनों और रेडियो स्टेशनों से भी उनकी कविताऐ प्रसारित है चुकी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारघाटी की बेटी स्मिता मैठाणी को उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129