कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण की ताजपोशी में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
1 min read27/11/2022 5:14 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज- रूद्रप्रयाग जनपद में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण की ताजपोशी के बाद पहली बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिला मुख्यालय से गृहनगर अगस्त्यमुनि तक रोड़ शो में उमड़े सैलाब ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया है। स्वागत समारोह में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में विजय दिलाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा देश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो रैली ने जनता में नया संदेश दिया है। जनता अब तोड़ने वाले नकाबपोशों को पहचान चुकी है। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुऐ कहा कि आज उत्तराखंड में महिलाऐ असुरक्षित है,अंकिता, पिंकी, ममता जैसी बेटियों को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। उन्होंने प्रदेश डीजीपी पर बड़ा आरोप लगाते हुऐ कहा कि वो झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। उन्होंने अंकिता मामले में सारे साक्ष्यों को मिटाने, पिता से हुई फोन पर हुई वार्ता को रिकार्ड करने के साथ उसे सार्वजनिक करने का कानूनन अपराध किया है, लिहाजा डीजीपी को हटा दिया जाना चाहिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुऐ जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही है। स्वागत समारोह में प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, पीसीसी सदस्य नवनीत सती, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमा पुरोहित, महासचिव नीरज त्यागी, विनोद नेगी जिलाध्यक्ष पौड़ी,निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, बीरेंद्र बुटोला, विनोद चंद्र, सूरज नेगी, आनंद सिंह रावत, हरीश गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट व विनोद राणा, देवेन्द्र झिक्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष रूद्रप्रयाग गीता झिक्वाण, धनराज बंगारी, कुंवर लाल आर्य, लक्ष्मण सिंह रावत, संतोष रावत, विजय चमोला, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाई, आनंद सिंह रावत, पीसीसी सदस्य दीपा देवी आर्य, देवेश्वरी देवी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ विक्की आनंद सजवाण, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद गुसाई, उमा कैंतुरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन विजयपाल जगवाण, संतोष रावत ने किया।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण की ताजपोशी में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129










