खुशखबरी : रूद्रप्रयाग जिले की बेटियाँ लहरा रही है परचम, अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में साक्षी कठैत का चयन
1 min read30/11/2022 6:56 am
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि – रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के बच्छणस्यूं बंगोली गांव की साक्षी कठैत का उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए चयन किया हुआ है। साक्षी इन दिनों काशीपुर में चल रह कैंप में अन्य खिलाडियों के साथ अभ्यास कर रही है। इससे पहले आपको बता दे कि साक्षी कठैत के छोटे भाई प्रियाशुं कठैत का चयन भी उत्तराखण्ड़ की अड़र 19 टीम में चयन हुआ है और वह इन दिनों मुम्बई में खेल रहा है।
मूल रूप से बंगोली गांव के भरत सिहं कठैत व संगीता देवी कठैत की बेटी साक्षी कठैत ने खेल में रूचि दिखाते हुए क्रिकेट में अपना भविष्य के लिए खुब अभ्यास शुरू कर दिया था और आज उसी का प्रतिफल हैं कि वह इस मुकाम पर पहुँच चुकी है। रूद्रप्रयाग से 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनके द्धारा देहरादून में क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत किया और लगातार अभ्यास के बाद अब उनका चयन उत्तराखण्ड़ अड़र 19 महिला क्रिकेट कैप में चयन हुआ है। साक्षी कठैत को बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के आधार पर बतौर चयन टीम में हुआ है।
आपको बता दें कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन में अलग.अलग आयुवर्ग में पांच बालिकाएं पंजीकृत हैं। अंडर.19 आयु वर्ग में वैष्णवी शर्मा, सभ्या नेगी, हिमानी भंडारी, साक्षी कठैत सहित पांच बालिकाएं है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खुशखबरी : रूद्रप्रयाग जिले की बेटियाँ लहरा रही है परचम, अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में साक्षी कठैत का चयन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129