दस्तक पहाड न्यूज  / चमोली - नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 25 नवंबर को थाना गोपेश्वर में दी गई तहरीर पर शिक्षक, नरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 पुष्कर सिंर रावत निवासी ग्राम कांसवा तहसील आदिबद्री थाना गैरसैंण जिला चमोली को नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती पार्क में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा लगातार संपर्क कर मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार करलिया गया। लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत, उपरोक्त के विरूद्ध धारा- 354 भादवि (क)(iv),354(घ)(1)(i) व धारा 11/12 लैंगिक अपराध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उ0नि0 पूनम खत्री द्वारा की जा रही है । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के आदेशानुसार, प्रभारी

Featured Image

निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र रौतेला के नेतृत्व में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत को दिनांक 28/11/2022 को मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 506 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। अभियुक्त को आज दिनांक मंगलवार को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।