96 पेटी शराब के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया शराब तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान जारी
1 min read
13/12/20224:11 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग।
पहाड़ में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार ने नयी पीढ़ी को नशे की गर्त में डाल दिया है। हालाँकि उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी से लगातार शराब तस्कर पकड़े जा रहे है। कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा दिनांक 12-13 दिसम्बर की रात्रि को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 14 सीए 1981 (छोटा हाथी पिकप) से 96 पेटी (1152 बोतल) अंगेजी शराब (बरामद शराब की अनुमानित कीमत स्थानीय बाजार में मूल्य करीब 7,75,000/- रुपये है) बरामद की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालक मस्तान सिंह पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम जाखणी, पो0 मयाली, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
शराब तस्कर को पकड़ने में लगी पुलिस टीम में निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, उप निरीक्षक दिनेश सती, चौकी प्रभारी जवाड़ी, आरक्षी कुलदीप सिंह, चौकी जवाड़ी, और आरक्षी महेन्द्र सिंह राणा, कोतवाली रुद्रप्रयाग शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम दिये जाने की घोषणा की गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब की तस्करी, विक्रय इत्यादि की धर पकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है। तथा नशे पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रतिबद्व है। आम जनमानस से यही अपील है कि किसी भी प्रकार के नशे के सम्बन्ध में जनपद पुलिस को गोपनीय तौर पर सूचना दें, निश्चित ही नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
96 पेटी शराब के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया शराब तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान जारी
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग।
पहाड़ में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार ने नयी पीढ़ी को नशे की गर्त में डाल दिया है। हालाँकि उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी से लगातार शराब तस्कर पकड़े जा रहे
है। कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा दिनांक 12-13 दिसम्बर की रात्रि को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 14 सीए 1981 (छोटा हाथी पिकप) से 96 पेटी (1152
बोतल) अंगेजी शराब (बरामद शराब की अनुमानित कीमत स्थानीय बाजार में मूल्य करीब 7,75,000/- रुपये है) बरामद की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालक मस्तान सिंह पुत्र स्व0 श्री
कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम जाखणी, पो0 मयाली, थाना व जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं
में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया
जा रहा है।
शराब तस्कर को पकड़ने में लगी पुलिस टीम में निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, उप निरीक्षक दिनेश सती, चौकी प्रभारी जवाड़ी,
आरक्षी कुलदीप सिंह, चौकी जवाड़ी, और आरक्षी महेन्द्र सिंह राणा, कोतवाली रुद्रप्रयाग शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार
रुपये ईनाम दिये जाने की घोषणा की गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब की तस्करी, विक्रय इत्यादि की धर पकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है। तथा नशे पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक
रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रतिबद्व है। आम जनमानस से यही अपील है कि किसी भी प्रकार के नशे के सम्बन्ध में जनपद पुलिस को गोपनीय
तौर पर सूचना दें, निश्चित ही नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।