राजकीय महाविद्यालय पोखरी मे 11 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र, 24 दिसंबर को चुनाव
1 min read19/12/2022 8:16 pm
दस्तक पहाड न्यूज / पोखरी।।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में छात्र संघ चुनाव सत्र 2022-23 के लिए आज नामांकन पत्रों का क्रय किया गया। मुख्य नामांकन मीडिया प्रभारी डॉ० प्रवीण मैठाणी के अनुसार कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किये। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए अमन सिंह, अंकित सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु कुo प्रियंका और आदर्श कुमार, महासचिव पद हेतु सौरभ सिंह और हिमांशु कुमार, सहसचिव पद हेतु अमन सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष पद हेतु कु० दीक्षा और कु० लवली, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सौरभ सिंह, अमन राणा ने नामांकन पत्र लिए है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
डाँ प्रवीण मैठाणी के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री के उपरान्त 20 दिसंबर को प्रातः 11बजे से 3 तक एवं नाम वापसी और 21 दिसंबर बुधवार को प्रातः 11:00 से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच 21दिसंबर को बुधवार को 1 बजे से 4 बजे तक वैद्य प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 21 दिसंबर को 4:30 मिनट तक किया जाएगा। 24 दिसंबर शनिवार को 8 बजे से 1 बजे तक मतदान किया जाएगा और 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण किया जाएगा
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
राजकीय महाविद्यालय पोखरी मे 11 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र, 24 दिसंबर को चुनाव
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129