सत्यपाल नेगी / रुद्रप्रयाग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चन्द्रापुरी से लगभग एक किलोमीटर आगे स्याल सौड़ में एक वाहन टाटा नेक्सन 30 मीटर नीचे नदी की ओर गिर गई। सूत्रों के अनुसार सुदर्शन भंडारी पुत्र मदन सिंह भंडारी ग्राम परकंडी थाना उखीमठ उम्र 55 वर्ष की कार UK07 FH 4244 बैक करते समय अनियंत्रित होकर नदी की ओर गिर गई। इनके साथ आशीष बिष्ट पुत्र नरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम थाना अगस्तमुनि उम्र 36 वर्ष भी सवार थे। इस हादसे में दोनों व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुँची

Featured Image

पुलिस द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय अगस्त्यमुनि भिजवाया गया है।