राजकीय महाविद्यालय पोखरी में 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
1 min read20/12/2022 5:48 pm
दस्तक पहाड न्यूज / पोखरी।।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में छात्र संघ चुनाव सत्र 2022-23 के लिए आज नामांकन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० नन्दकिशोर चमोला के अनुसार छात्र संघ चुनावों के लिए 11 प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए अमन सिंह, अंकित सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु कुo प्रियंका और आदर्श कुमार, महासचिव पद हेतु सौरभ सिंह और हिमांशु कुमार, सहसचिव पद हेतु अमन सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष पद हेतु कु० दीक्षा और कु० लवली, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सौरभ सिंह, अमन राणा ने नामांकन किया।
Advertisement

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 21 दिसंबर बुधवार को प्रातः 11:00 से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच 21 दिसंबर को बुधवार को 1 बजे से 4 बजे तक वैद्य प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 21 दिसंबर को 4:30 मिनट तक किया जाएगा। 24 दिसंबर शनिवार को 8 बजे से 1 बजे तक मतदान किया जाएगा और 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण किया जाएगा
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
राजकीय महाविद्यालय पोखरी में 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









