जिला योजना के 25 लाख ₹ से बनेगी पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिए ट्रॉली
1 min read23/12/2022 4:01 pm
अगस्त्यमुनि / दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो।
पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिए मन्दाकिनी नदी पर ट्रॉली निर्माण हेतु रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया गया। जिला योजना से 25 लाख रू0 की लागत से बनने वाली इस ट्राली का निर्माण लोनिवि रूद्रप्रयाग द्वारा किया जायेगा। जिससे चाका समेत आस पास के दर्जन भर से अधिक छोटे गाँवों को लाभ मिलेगा। विधान सभा चुनावों से पूर्व रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने चाका गाँव के ग्रामीणों से इस स्थान पर ट्राली लगाने का आश्वासन दिया था। भूमि पूजन के दौरान रूद्रप्रयाग विधायक ने कहा कि चाका गाँव के लिए की गई पूर्व घोषणा आज साकार हो रही है जिसके लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई है। वे शीघ्र इस स्थान पर पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे और अपने कार्यकाल पूर्ण होने पहले पुल निर्माण की स्वीकृति का प्रयास करेंगे। वही केदारनाथ विधायक ने भी अगस्त्यमुनि चाका पुल की मांग का समर्थन किया और कहा कि केदारनाथ आपदा में उनके द्वारा इस स्थान पर पुल निर्माण के लिए पाँच करोड़ की स्वीकृति एल एंड टी कम्पनी के माध्यम से दिलाई थी लेकिन तब कुछ लोगो के विरोध के कारण यह पैसा वापस चला गया। उन्होनें स्थानीय जनता से आम सहमति बनाने की अपील की ताकि शीघ्र पुल निर्माण किया जा सके। यह पुल केदारनाथ और रूद्रप्रयाग विधानसभा को जोड़ने में लाभकारी होगा साथ ही अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण में संभावनाए बढ़ेंगी। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा जिलायोजना के तहत ट्राली के लिए धन स्वीकृत हुआ है, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। भविष्य में दोनों विधायकों के सहयोग से जिला पंचायत जनता के लिए और भी बेहतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन बेंजवाल ने किया। इस अवसार पर ग्राम प्रधान चाका रूचि देवी, पूर्व प्रधान उमा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा त्रिलोक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन विक्रम सिंह नेगी, जिला मंत्री भाजपा ओमप्रकाश बहुगुणा, सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमलोकी, लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता जीतसिंह रावत, सहायक अभियन्ता संजीव सैनी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष जेपी सकलानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल कोठियाल, हरिहर रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जिला योजना के 25 लाख ₹ से बनेगी पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिए ट्रॉली
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129