“बन्याथ” में बिखरेंगे रुद्रप्रयाग चमोली के सांस्कृतिक रंग, देहरादून में संस्कृति का महाकुम्भ आज
1 min read25/12/2022 7:33 am
दस्तक पहाड न्यूज / देहरादून।।
लोकगीत, बोली-भाषा और माटी थाती की परंपरा संस्कृति को नयी पीढ़ी तक सौपने और उसे देश दुनिया में प्रसारित करने के लिए प्रवासी संगठनों ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में बदरी केदार क्षेत्र के देहरादून में निवास कर रहे लोगों को अपनी बोली, भाषा, संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से सीमांत चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के लोगों की प्रतिनिधि संस्था बदरी केदार समिति का ‘ बन्याथ’ नाम से वार्षिकोत्सव रविवार 25 दिसंबर को डिफेंस कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में होगा। इस अवसर पर संस्था की स्मारिका ” गढ़ नंदिनी” का विमोचन भी किया जायेगा।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

बदरी केदार विकास समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद खाली और महासचिव एडवोकेट मुकेश सिंह राणा ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया कि दुर्भाग्य से पहाड़ों से मैदान की और लगातार पलायन बढता जा रहा है, ऐसे में हम लोग अपनी संस्कृति और जड़ों से दूर होते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल बन्याथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होता आ रहा है।
कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के देहरादून में रह रहे लोगों को संस्कृति से जोड़ने के लिए अभिनव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कार्यक्रम में लोक संस्कृति के क्षेत्र के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा जिससे युवा अपनी पारंपरिक संस्कृति और बोली भाषा को बेहतर तरीके से जान सकेंगे।
बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि हरियाणा में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश भट्ट, रिटायर एडमिरल ओमप्रकाश सिंह राणा, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व वर्तमान में गुरु रामराय यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नीरज पंत होंगे। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष बार काउंसलिंग आफ उत्तराखंड पृथ्वीराज चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसलि आफ उत्तराखंड राजीव सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
“बन्याथ” में बिखरेंगे रुद्रप्रयाग चमोली के सांस्कृतिक रंग, देहरादून में संस्कृति का महाकुम्भ आज
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129