दीपक बेंजवाल  / रूद्रप्रयाग  दस्तक पहाड न्यूज  -  उत्तराखंड पुलिस के जवान लगातार अपनी उपलब्धियों से देशभर में उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे है। इसी क्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक अभिसूचना अदित्य रावत (पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून) एवं आरक्षी अभिसूचना सुधीर कुमार (स्थानीय अभिसूचना इकाई, रूद्रप्रयाग) को वर्ष 2022 के लिए असाधारण आसूचना कुशलता पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की है। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जवानों

Featured Image

की इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है। [caption id="attachment_29801" align="alignnone" width="296"] आरक्षी अभिसूचना सुधीर कुमार[/caption] बता दें आरक्षी अभिसूचना सुधीर कुमार रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि थाने में तैनात है। उन्हें मिलने जा रहे इस सम्मान पर रूद्रप्रयाग पुलिस समेत जनपदवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।