लक्की ड्रा में अमित ने जीता फ्रिज, रइश को वाशिंग मशीन
1 min read31/12/2022 2:35 pm
दस्तक न्यूज ब्यूरो / अगस्त्यमुनि।।
अगस्त्य स्वयं सहायता समूह एवं व्यापार संघ द्वारा आयोजित पहले लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरूष्कार फ्रिज अमित भट्ट, भट्ट ऑप्टिकल का निकला, दूसरा पुरूष्कार वाशिंग मशीन रईश अहमद तथा तीसरा पुरूष्कार एलईडी टीवी आदित्य विष्ट को मिला। रामलीला मैदान में लक्की ड्रॉ का परिणाम विभिन्न व्यक्तियों द्वारा पर्ची उठाकर निकाला गया। जिसमें कुल 10 बड़े ईनाम व 10 सान्त्वना पुरूष्कार घोषित किए गये।
Advertisement

रामलीला मैदान अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ पत्रकारों एवं व्यापारियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम का संचालन करते हुए अगस्त्य स्वयं सहायता समूह अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष एवं व्यापार संघ के महासचिव त्रिभुवन नेगी ने बताया कि वर्ष 2017 से उनका समूह आपस में प्रतिमाह एक निर्धारित धनराशि आकस्मिक कोष के रूप में जमा करता आ रहा है। इस राशि का सदुप्रयोग आकस्मिक दुर्घटना से नुकसान होने वाले व्यापारियों की सहायता के रूप में किया जाता है। जिससे व्यापारी इस नुकसान से उबर सके और फिर से अपने व्यवसाय को ढ़र्रे पर ला सके। इस़ी कड़ी में समूह ने पहली बार लक्की ड्रॉ कराने का निर्णय लिया। जिसमें 10 आकर्षक ईनाम एवं 10 सान्त्वना पुरूष्कार रखे गये। इस लक्की ड्रॉ से प्राप्त लाभ को आकस्मिक कोष में जमा किया जायेगा। जिसका लाभ जरूरत मन्द व्यापारी को आकस्मिक दुर्घटना से उबारने में किया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुसाईं ने अगस्त्य स्वयं सहायता समूह की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समूह ने पारदर्शिता से कार्य करते हुए लक्की ड्रॉ का आयोजन किया। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से समूह द्वारा किए जा रहे नेक कार्य में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरूष्कार फ्रिज अमित भट्ट को, द्वितीय पुरूष्कार वाशिंग मशीन रईश अहमद को, तृतीय पुरूष्कार एलईडी टीवी आदित्य बिष्ट को, चतुर्थ पुरूष्कार कैम्पर सरस्वती प्रकाश को, पंचम पुरूष्कार मिक्सी आरूषि चौहान को, षष्टम पुरूष्कार इण्डक्शन चूल्हा हिना को, सप्तम पुरूष्कार हीटर महिपाल रावत को, अष्टम पुरूष्कार हीटर राकेश राणा को, नवम पुरूष्कार इलैक्ट्रिक केतली तेजेन्द्र रौथाण को तथा दशम पुरूष्कार सैलो थर्मस आरोही रौथाण को मिला। वहीं दस सान्त्वना पुरूष्कार में रूप में बजाज प्रेस बलबीर चौधरी, राहुल आर्य, जय श्री कल्पेश्वर भगवती, संध्या गोस्वामी, धनसिंह नेगी, आनन्द सिंह नेगी, नीलम रावत, भूपेन्द्र सजवाण, महिपाल सिंह रावत, तथा मोना वाल्मीकि को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनसूया मलासी, कालिका काण्डपाल, दीपक बेंजवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह नेगी, वीरांगना महिला संगठन की जिलाध्यक्ष माधुरी नेगी, व्यापार संध के जिला महामंत्री मोहन रौतेला,व्यापार संध्ज्ञ के अगस्त्यमुनि के कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, समूह के सचिव सत्या नेगी, उपाध्यक्ष सुनील नेगी, कोषाध्यक्ष प्रमेन्द्र पंवार, सदस्य प्रकाश गुनसोला, आशीष बर्त्वाल, उत्तम नेगी, विलोचन भट्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
लक्की ड्रा में अमित ने जीता फ्रिज, रइश को वाशिंग मशीन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129