लीजाणू छौ 84 क्वार्टर व्हिस्की, पर यु वेगी रिस्की, किलैकि रूद्रप्रयाग पुलिसन पकड्याली
1 min read05/01/2023 10:12 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग। ।
अवैध शराब 🥃 🥃 की तस्करी करना एक शराब तस्कर को भारी पड़ गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने 84 पव्वे शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान विनय पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम ल्वारा थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 28 वर्ष) को 84 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
लीजाणू छौ 84 क्वार्टर व्हिस्की, पर यु वेगी रिस्की, किलैकि रूद्रप्रयाग पुलिसन पकड्याली
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129