दस्तक पहाड न्यूज  / रुद्रप्रयाग  जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को अब कोदा (मंडुवा), झंगोरा, आदि का उचित मूल्य मिल सकेगा। स्टेट मिलेट मिशन योजना के अन्तर्गत सीधे किसानों से मंडुवा, झंगोरा, आदि की खरीद गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सहकारी समितियों के माध्यम से दिनांक 15 अक्टूबर 2022 से 15 दिसम्बर 2022 तक का सफल संचालन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जनपद में मंडुवा, झंगोरा एवं अन्य उत्पाद खरीद हेतु 06 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। बहुउद्देशीय प्रारम्भिक

Featured Image

कृषि ऋण सहकारी समिति बरसूडी, चौकबाजार, अन्द्रवाडी, डांगीजाखाल, उत्तर्सू एवं कण्डाली में मंडुवा, झंगोरा एवं अन्य उत्पाद क्रय केन्द्र स्थापित गये है। उन्होनें बताया कि उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ लि0, देहरादून द्वारा मंडुवा झंगोरा, आदि की खरीद तिथि दिनांक 31 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गयी है। उपरोक्त क्रय केन्द्रों पर सहकारी समितियां किसानों से मंडुए की नयी खरीद रू0 3578 (तीन हजार पांच सौ अठहत्तर) प्रति कुन्तल तय की गयी, मूल्य पर क्रय करेगी। जनपद रूद्रप्रयाग की सहकारी समितियों के इन क्रय केन्द्रो पर 31 जनवरी, 2023 तक मंडुवा, झंगोरा एवं अन्य उत्पाद खरीद का कार्य किया जायेगा।