मां बच्चे को एससी-एसटी एक्ट में भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला
1 min read07/01/2023 9:56 pm
भूमि विवाद मामले में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में पेश कर दिय है। पुलिस ने चार्ज शीट में कई दस्तावेज पेश किए। जिसके बाद आरोपी महिला ने इसे साजिश करार देते हुए बरी की गुहार लगाई। 6 जनवरी को जिला जज योगेश कुमार गुप्ता ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट में पर्याप्त सबूत हैं।लिहाजा उसे जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करना होगा, लेकिन आरोपी महिला ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अब मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता स्वराज्य सिंह पंवार ने बताया कि मामला मुनिकीरेती थाने का है।जिसमें भूमि विवाद के तहत पुलिस ने 323, 354, 392, 506, एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपी ने इसे पुलिस की साजिश करार देते हुए धारा 227 में उसे बरी करने की अपील की। जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल न करने पर उसे जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका नाबालिग बच्चा भी जेल गया है। महिला के अनुसार उसका नाबालिग बच्चा घर में उसके अलावा किसी अन्य के साथ नहीं रह सकता है। इसलिए उसे भी अपने साथ जेल ले गई है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मां बच्चे को एससी-एसटी एक्ट में भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129