रूद्रप्रयाग में फिर गिरफ्तार शराब तस्कर, 22 बोतल व 96 पव्वे सोलमेट बरामद
1 min read15/01/2023 3:18 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी ने शराब का परिवहन कर रहे मनोज नेगी पुत्र स्व0 श्री राजेन्द्र नेगी निवासी ग्राम सिल्ला बामण, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी द्वारा अवैध शराब परिवहन किये जाने की सूचना पर एक व्यक्ति को उसके वाहन से 22 बोतल व 96 पव्वे सोलमेट फाॅर ईच अदर मार्का शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन 🚗 UK 07 A 9655 (अल्टो) को मोटर वाहन अधिनियम के सीज किया गया है।
Advertisement

Advertisement

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से नशे के कुचक्र को तोड़ने हेतु चेकिंग एवं छापेमारी की कार्यवाही निरन्तर प्रचलित है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग में फिर गिरफ्तार शराब तस्कर, 22 बोतल व 96 पव्वे सोलमेट बरामद
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129