दस्तक पहाड न्यूज  / गुप्तकाशी मंगलवार रात गुप्तकाशी छेनागाड उछोला सड़क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़े हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर थाना गुप्तकाशी टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य प्रारम्भ किया। बचाव कार्य के दौरान पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्घटनाग्रस्त हुए बुलेरो वाहन संख्या यूके UK 13TA 0386 में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें सुनील पुत्र वसुदेव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक),

Featured Image

दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी, जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम उछोला बैठे थे। वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गिर गया था जिनमें से सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उपरोक्त की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। मौके पर पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।