केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिकस्वामी, त्रियुगीनारायण में जमकर बर्फवारी, निचले क्षेत्रों में बड़ी ठंड
1 min read20/01/2023 2:38 pm
दीपक बेंजवाल / केदारघाटी
दस्तक पहाड न्यूज- उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पहली बर्फबारी के साथ साथ निचले हिस्सों में बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया है। जिससे समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ने की आशंका है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फवारी होने से निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं रूद्रप्रयाग जनपद के अन्य क्षेत्रों में सुबह बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिक ठंड पड़ने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो की रफ्तार सुस्त हो गई है। बुधवार को सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के चलते पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। केदारनाथ में दोपहर बाद हल्की बर्फवारी शुरू हुई। जिससे तापमान माइनस 10 से नीचे आ गया है।केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों को कडाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद निर्माण कार्य बंद रहे। मजदूर अपने घरों के अंदर ही दुबके रहे। वहीं जनपद के तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कालीशिला, कार्तिक स्वामी, पवालीकांठा, चन्द्रशिला समेत कई ऊंची चोटियों पर देर रात्रि तक बर्फवारी की संभावना बनी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से जन जीवन पूरी तक प्रभावित रहा। अधिकांश लोग अपने घरों के अंदर दुबके रहे। वहीं निचले इलाकों में भी सूर्य देव के दर्शन न होने से ठंड का प्रकोप बना रहा। शहरों में लोगों की आवाजाही कम देखी गई। साथ ही ठंड से बचने के लिए कई स्थानों पर अलाव भी जलाए गए।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिकस्वामी, त्रियुगीनारायण में जमकर बर्फवारी, निचले क्षेत्रों में बड़ी ठंड
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129