विजय ने जीती खेल विभाग द्वारा आयोजित ओपन पुरूष क्राॅस कण्ट्री दौड़
1 min read25/01/2023 11:51 am
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। गणतन्त्र दिवस के पूर्व दिन पर खेल विभाग द्वारा आयोजित ओपन पुरूष वर्ग की क्राॅस कण्ट्री दौड़ विजय ने जीती। जबकि महिला ओपन वर्ग की दौड़ सोनी ने जीती। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य पर खेल विभाग अगस्त्यमुनि द्वारा 25 जनवरी को ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की क्राॅस कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। ओपन पुरूष वर्ग की क्राॅस कण्ट्री दौड़ 5 किमी तथा ओपन महिला वर्ग की दौड़ 3 किमी की आयोजित की गई जो खेल मैदान अगस्त्यमुनि के गेट से प्रारम्भ होकर रामपुर गंगतल तक गई और इसी रास्ते से खेल मैदान अगस्त्यमुनि में समाप्त हुई। जिसमें 50 से अधिक बालक/बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। क्राॅस कण्ट्री दौड़ को खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट एवं प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दोंनो वर्गों में प्रथम आठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग द्वारा पुरूस्कृत किया गया। ओपन पुरूष वर्ग में विजय प्रथम, विजयसिंह द्वितीय, अंकित तृतीय, आलोक चतुर्थ, आर्यन पंचम, प्रिंस षष्टम, आथषेक सप्तम तथा अनिरूद्ध अष्टम स्थान पर रहा। जबकि अंश को सांत्वना पुरूष्कार मिला। वहीं महिला ओपन वर्ग में सोनी प्रथम, नीतू द्वितीय, आईशा तृतीय, अनीषा चतुर्थ, गीता पंचम, शिवानी पुत्री गोबिन्द लाल षष्टम, शिवानी पुत्री वीरसिंह सप्तम तथा शिवानी पुत्री उदयलाल अष्टम स्थान पर रही। जबकि रूचि को सांत्वना पुरूष्कार दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरूष्कार वितरित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ प्रवीण भट्ट ने प्रतिभागियों को निरन्तर अभ्यास से अपने खेल में निखार लाकर विजयी होने की प्रेरणा दी। कहा कि आज खेल जगत में रूद्रप्रयाग जिला हर स्तर पर अपना जलवा बिखेर रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल में आगे बढ़ने की शुभकामना दी। साथ ही आगामी विद्यालयी परीक्षाओं हेतु भी अग्रिम शुभकामनायें दी। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि खेल विभाग द्वारा प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व पर क्राॅस कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया जाता है। विभाग द्वारा खेल मैदान अगस्त्यमुनि में विभिन्न खेलों में कैम्प लगाया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियां सिखाई जाती हैं। वहीं भारत सरकार द्वारा खेलो इण्डिया कार्यक्रम के तहत फुटबाॅल का कैम्प भी लगाया जा रहा है जिसमें 30 से अधिक बालक/बालिकायें प्रशिक्षण ले रही हैं। यही नहीं वर्ष भर किसी न किसी खेल की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ ही विभिन्न खेलों में 15 दिवसीय आवासीय कैम्प भी लगाये जाते हैं। क्राॅस कण्ट्री दौड़ के आयोजन में प्रशिक्षक अरविन्द चैहान, अजीत नेगी, मनमोहन सिंह, मनोज चैहान, रूचि भारती आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर खेल विभाग के कार्यालय सहायक टीएस राणा, मोनू, विजय, वीरेन्द्र, अनिल, रेखा बुटोला आदि मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
विजय ने जीती खेल विभाग द्वारा आयोजित ओपन पुरूष क्राॅस कण्ट्री दौड़
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129