Breking News : चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाई गईं रजनी भंडारी, नंदा राजजात यात्रा में भ्रष्टाचार का है आरोप
1 min read25/01/2023 9:16 pm
चमोली: उत्तराखंड की धामी सरकार ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से रजनी भंडारी को हटा दिया है। दस साल पुराने मामले में सरकार ने एक्शन लेते हुए उन्हें पद से हटाया है।
Advertisement

Advertisement

बता दें कि, रजनी भंडारी बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी हैं। वर्ष 2012-13 में नंदा राजजात यात्रा तैयारियों में 30 कार्यों में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी में आरोप के मामले में सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया है। दरअसल, हाईकोर्ट में चमोली में नंदा राजजात यात्रा मार्ग के निर्माण कार्यों में करोड़ों की धांधली के मामले में आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका भी दाखिल है।
Read Also This:
Advertisement

चमोली निवासी पृथ्वी सिंह नेगी ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि वर्ष 2012-13 में हुई नन्दा राजजात यात्रा मार्ग के मरम्मत आदि कार्यों का जिम्मा जिला पंचायत चमोली को मिला था, तब जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी थीं। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी पूर्ण कार्य कर सरकारी धन का अपव्यय किया और बड़े स्तर पर धांधली हुई। इस मामले की सरकार द्वारा जांच कराई गई, जिसमें गड़बड़ियों की पुष्टि हुई थी।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Breking News : चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाई गईं रजनी भंडारी, नंदा राजजात यात्रा में भ्रष्टाचार का है आरोप
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129