दीपक बेंजवाल।  जोशीमठ  दस्तक पहाड न्यूज- जोशीमठ बचाओ आंदोलन में बैठी जनता के दुख दर्द दूर करने के बजाय उत्तराखंड की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता अब भड़काऊ बयानबाजी पर उतर आए है। हाल ही में जोशीमठ में जनता के आदोलन पर भाजपा के कद्दावर मंत्री सतपाल महाराज कहा था जोशीमठ कोई पाताल में नहीं धंस रहा, यह आपदा जनता द्वारा किए गए निर्माण को परिणाम है। वही अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भी आंदोलनरत जनता को चीन का एजेंट बताकर नया विवाद खड़ा कर चुके है। हालांकि इससे पूर्व भी

Featured Image

जोशीमठ पहुंचने पर जनता को आंदोलन न करने पर जोशीमठ की जनता द्वारा लताड़े जा चुके थे जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए। लेकिन इस बार जोशीमठ बचाने के बजाय बर्बादी की कहानी लिखने वाली बाँध निर्माण संस्था एनटीपीसी को क्लीनचिट देने और पीड़ित जनता के मनोबल को तोड़ने के लिए चीन का सहारा लेकर फिर से आग उबल रहे है। इस बयान का जोशीमठ की जनता ने घोर विरोध किया है। जोशीमठ के लिए लगातार आंदोलन रात अतुल सती जी ने बताया है कि,एक राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष,एनटीपीसी का गुलाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बेशर्मी की सारी हदें पार कर चुका एक तरफ जहां जोशीमठ की जनता खुद के न्याय के लिए आंदोलनरत है,अपने जीवन को खतरे में महसूस करते हुए राज्य सरकार से अपने हक की मांग कर रही है,वही सत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उस जनता को माओवादी, देशद्रोही और चीन का एजेंट बताते हैं । इस मानसिकता का कोई जवाब नहीं और यह महेंद्र भट्ट इसी जनता के पास भिखारी बनकर वोट मांगने गया था,इसी जनता के कारण विधायक बना हुआ है,शर्म आती है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल सोचना चाहिए,ऐसे व्यक्ति का पार्टी में रहना ठीक है या नहीं यह तो नहीं पता लेकिन उत्तराखंड और जोशीमठ को इस समय ऐसे व्यक्ति की बिल्कुल जरूरत नहीं है,यह चीन जाने की तैयारी करें। देवभूमि ऐसे दानवों के लिए नहीं है।