हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाॅक प्रधान संगठन ने आज ब्लाॅक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में तालाबन्दी कर एक दिवसीय धरना दिया। आज प्रातः 11 बजे बड़ी संख्या में प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष विजयपालराणा के नेतृत्व में एकत्रित होकर ब्लाॅक मुख्यालय में पहुंचे तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर करते हुए बाहर से ताला जड़ दिया। और कार्यालय के बाहर

Featured Image

धरने पर बैठ गये। ब्लाॅक मुख्यालय पर तालाबन्दी होने से आम आदमियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग भीरी क्षेत्र से आधार कार्ड बनवाने आये थ, वहीं कई लोग अपने अन्य कार्यों से ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे थे। सभी लोगों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। धरना स्थल पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष विजयपाल राणा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित प्रदाली तथा ब्लाॅक सचिव विकास नौटियाल ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा में कार्य करने वालों की हर दिन दो बार आनलाइन हाजिरी का फरमान सुनाया गया है। जो प्रदेश की विकट भौगोलिक परिस्थितियों में सम्भव नहीं है ऐसे में मनरेगा में कार्य करना मुश्किल हो रहा है। वहीं प्रधान मंत्री आवास योजना में लाभार्थी के चयन में प्रधानों को शामिल नहीं किया जा रहा है। सर्वे कब हो रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। कई बार योजना में पात्र व्यक्ति छूट जाता है तो कई बार अपात्र व्यक्ति को लाभ मिल जाता है। इसका दोष भी प्रधानों पर मड़ा जाता है। साथ ही राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित में अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। प्रधान संगठन द्वारा पूर्व में ज्ञापनों एवं धरना प्रदर्शनों के माध्यम से उक्त समस्याओं के सम्बन्ध में अपना विरोध दर्ज कराया गया है परन्तु शासन प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधानों ने एक स्वर से कहा कि यदि सरकार अभी भी नहीं चेती तो अब उग्र आन्दोलन होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, अनुसूचित जातिप्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री कुंवर लाल आर्य ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व जिपंस वीरसिंह बुडेरा ने धरना स्थल पर पहुंच कर प्रधानों के आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लाॅक कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, हरिकृष्ण गोस्वामी, विनीता देवी, हेमा काण्डपाल, सन्तोष भट्ट, प्रवेन्द्र सिंह, लीला देवी, मनोज लाल, अजय सिंह, अनूप सिंह, दीपक सिंह, चन्द्रवीर सिंह, लक्ष्मी देवी, देवेश्वरी देवी, महेन्द्र सिंह, मीना देवी, सजनी बिष्ट, देवेन्द्र जग्गी सहित बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।