रुद्रप्रयाग जनपद में जारी है शराब तस्करी, 9 पेटी शराब के साथ गुप्तकाशी में पकड़ा गया तस्कर
1 min read01/02/2023 8:04 pm
दस्तक पहाड न्यूज। रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग जनपद में शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान 9 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement

Advertisement

नशे के कुचक्र को तोड़े जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जहां जन जागरुकता के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों पर भी रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने पहले ही इस सम्बन्ध में सभी अधीनस्थ थाना प्रभारियों व जनपदीय एस0ओ0जी0 व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को निरन्तर सूचना तंत्र मजबूत किये जाने व नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशा कारोबारियों की धर-पकड़ किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
Read Also This:
Advertisement

बुधवार को एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK 07M 0111 से मकान सिंह पुत्र गजे सिंह, निवासी गैठाणा बांगर, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग। के कब्जे से कुल 09 पेटी (अलग-अलग ब्राण्ड की) बरामद की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
#UttarakhandPolice
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग जनपद में जारी है शराब तस्करी, 9 पेटी शराब के साथ गुप्तकाशी में पकड़ा गया तस्कर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129