रुद्रप्रयाग जनपद में जारी है शराब तस्करी, 9 पेटी शराब के साथ गुप्तकाशी में पकड़ा गया तस्कर
1 min read
01/02/20238:04 pm
दस्तक पहाड न्यूज। रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग जनपद में शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान 9 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
नशे के कुचक्र को तोड़े जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जहां जन जागरुकता के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों पर भी रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने पहले ही इस सम्बन्ध में सभी अधीनस्थ थाना प्रभारियों व जनपदीय एस0ओ0जी0 व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को निरन्तर सूचना तंत्र मजबूत किये जाने व नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशा कारोबारियों की धर-पकड़ किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
बुधवार को एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK 07M 0111 से मकान सिंह पुत्र गजे सिंह, निवासी गैठाणा बांगर, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग। के कब्जे से कुल 09 पेटी (अलग-अलग ब्राण्ड की) बरामद की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
#UttarakhandPolice
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
रुद्रप्रयाग जनपद में जारी है शराब तस्करी, 9 पेटी शराब के साथ गुप्तकाशी में पकड़ा गया तस्कर
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज। रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग जनपद में शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान 9
पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
नशे के कुचक्र को तोड़े जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जहां जन जागरुकता के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरुक
किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों पर भी रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने पहले ही इस सम्बन्ध में सभी
अधीनस्थ थाना प्रभारियों व जनपदीय एस0ओ0जी0 व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को निरन्तर सूचना तंत्र मजबूत किये जाने व नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशा
कारोबारियों की धर-पकड़ किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
बुधवार को एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK 07M 0111 से मकान सिंह पुत्र गजे सिंह, निवासी गैठाणा
बांगर, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग। के कब्जे से कुल 09 पेटी (अलग-अलग ब्राण्ड की) बरामद की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर
आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
#UttarakhandPolice